

धूमधाम से मनाई जाएगी महेश नवमी
बीकानेर। श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में माहेश्वरी समाज अपना उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 4 जून 2025 बुधवार को मनायेगा। अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने बताया कि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंडल के उपाध्यक्ष किशन चांडक ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के सानिध्य में सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हें सौंपी गई सभी जिम्मेदारियां सौंपी गई।
