Bikaner Bikaner District

सैटेलाइट अस्पताल का यादव ने किया निरीक्षण

सैटेलाइट अस्पताल का यादव ने किया निरीक्षण
बीकानेर। गंगाशहर सैटेलाइट अस्पातल में शुक्रवार को जयपुर से समागत सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुरेश कुमार यादव द्वारा चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। अस्पातल अधीक्षक डॉ. मुकेश बाल्मिकी ने बताया कि यादव अस्पताल की व्यवस्थाओं से काफी संतुष्ट थे। उन्होंने अस्पताल के सभी ओ.पी.डी. कक्षों, दवा वितरण केन्द्र, वार्ड, प्रसूति विभाग में लेबर रूम तथा उससे सम्बन्धित कक्षों, शोचालयों आदि के साथ ही प्रयोगषाला, एक्स रे एवं सोनोग्राफी आदि मशीनों एवं उपकरणों की पूरी जानकारी ली। निरीक्षण के समय डॉ. वी.के.गांधी, परमेष्वर, मनोज पन्नू तथ अन्य सम्बन्धित स्टाफ कर्मचारी के साथ ही गंगाषहर नागरिक परिषद् के बच्छराज रांका आदि सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *