


बीकानेर। नागरी भण्डार पाठक मंच की तरफ से नगर के समर्पित साहित्यकार, समाजसेवी,उद्योगपति कीर्तिशेष नेमचंद गहलोत को नमन-स्मरण हेतु श्रद्धांजलि-शोकाभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम श्री जुबिली नागरी भण्डार में 14 मई को रखा गया है। ज्ञात रहे कीर्तिशेष नेमचंद गहलोत की दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और साथ ही आपने राष्ट्रीय कवि चौपाल नामक संस्था का गठन कर एक महत्वपूर्ण कार्य किया जिसके माध्यम से बीकानेर के साहित्य वातावरण में विशेष तौर से काव्य के क्षेत्र में एक वातावरण निर्मित हुआ और उनके नेतृत्व में काव्य गोष्ठी का निरंतर 500 से अधिक कडिय़ों का होना अपने आप में महत्वपूर्ण है।
