

नवचंडी पाठ कर किया यज्ञ
बीकानेर। मां सरस्वती वेदाश्रम, के राकेश बिस्सा ने कहा कि- बुधवार को गत दिनों में हुए पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध हेतु जवाबी कार्यवाही में वीर भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की प्रक्रिया को सम्पन्न किया गया। भारत सैन्य शक्ति के इस शौर्य पराक्रम की प्रशंसा सम्पूर्ण राष्ट्र ही नहीं अपितु विश्व में सहारनीय माना जा रहा है। संस्था अध्यक्ष मुरलीधर पुरोहित ने बताया कि राष्ट्र तथा सेना का मनोबल शक्ति बढ़ाने हेतु वेदाश्रम प्रांगण में पं. सुरेश व मनोहर पुरोहित के आचार्यत्व में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा नवचंडी पाठ तथा यज्ञादि कर्म को सम्पन्न किया गया। सचिव उमेश किराडू ने बताया धर्मों रक्षति रक्षितः …….के अर्थ को चरितार्थ करते हुए देशवासियों की संवेदनशील भावनाओ का सम्मान “ आपरेशन सिंदूर“ से किया गया। भारत देश हमेशा से ही अमन, शांति सहिष्णुतावादी वाला प्रिय देश रहा है। आतंकी संगठनों की बर्बरता युक्त निंदनीय कार्य को भारत देश की वर्तमान सरकार द्वारा मुंह तोड़ प्रत्युत्तर देना मजबूत सैन्य पराक्रम को दर्शाता है। कार्यक्रम में मनीष, हरि गोपाल, श्रीराम, लाल जी, मोहित, ऋषि ,मनन, आशुतोष, सिद्धार्थ, संतोष कुमार जी, केशव जी, तथा चन्द्रकला देवी, दुर्गा देवी, पुष्पा देवी, मिनाक्षी, जयश्री, संतोष देवी द्वारा धार्मिक कार्य की प्रशंसा की गई।
