

ईएसए डे, शामिल होंगे 19,000 बच्चे
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस का रविवार (27 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला मुकाबला ’एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल’ (ईएसए) पहल को समर्पित होगा। रिलायंस फाउंडेशन की इस प्रमुख सामाजिक पहल के अंतर्गत इस वर्ष 19,000 बच्चे, जिनमें 200 दिव्यांग बच्चे भी शामिल हैं, पहली बार किसी लाइव मैच का अनुभव लेंगे और अपनी पसंदीदा टीम का उत्साहवर्धन करेंगे। मुंबई इंडियंस टीम को संबोधित करते हुए रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती नीता एम. अंबानी ने कहा, “यह हमारे लिए बेहद खास मैच है। ये बच्चे सालों से इस दिन का इंतज़ार करते हैं। आप उनके लिए प्रेरणा बन सकते हैं।”
