Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

रोटरी रॉयल प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले तय

चार मुकाबलों में हर्ष दक्ष सुपर स्टार्स, जय भैंरूनाथ क्रिकेट क्लब, वॉरियर्स और राधे राधे रॉयल्स ने दर्ज की जीत
बीकानेर। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स की ओर से आयोजित रोटरी रॉयल प्रीमियर लीग में लीग चरण के मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। प्रतियोगिता के तहत खेले गए चार मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। आनंद आचार्य ने बताया कि लीग चरण के मुकाबलों में हर्ष दक्ष सुपर स्टार्स, जय भेरूनाथ क्रिकेट क्लब, वॉरियर्स और राधे राधे रॉयल्स ने जीत हासिल की। अब सेमीफाइनल में राधे राधे रॉयल्स का मुकाबला जय भेरूनाथ क्रिकेट क्लब से होगा, जबकि एनएलजेसीएफ वॉरियर्स की भिड़ंत हर्ष दक्ष सुपर स्टार्स से होगी। क्लब अध्यक्ष विपिन लढ़्ढा ने बताया कि लीग चरण के चारों मुकाबलों में टॉस कराया गया तथा खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी रतन सिंह, डॉ. विकास पारीक, हरीशंकर आचार्य, पुष्करणा क्रिकेट एकेडमी के सुनील आचार्य, अमित अग्रवाल, व्यवसायी राहुल पित्ती, हंसराज बिश्नोई एवं बजरंग सहारण ने पुरस्कार वितरण में सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *