Bikaner Bikaner District Rajasthan

सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर वितरित की राशन सामग्री

टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने पार्षदों का भी किया सम्मान
बीकानेर। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन की ओर से नगर निगम के वार्ड नंबर 68 और 14 के पार्षद शंकर गहलोत एवं किरण देवी भाटी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों वार्डों के महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें जूते, जुराबें तथा राशन सामग्री के रूप में आटा और चावल वितरित किए गए। कार्यक्रम में लक्ष्मण रामावत, मंजू गुलगुलिया, प्रकाश सामसुखा, पंकज कंसल, सुनील कंसल, गोविंद चौधरी, सन्नी अग्रवाल, कुणाल मित्तल, साकिर एवं दिलीप गुप्ता सहित फाउंडेशन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कल्याण सुथार, सुरेश गोयल, स्वरूप राजपुरोहित, संजय गोदारा, विकास गुप्ता एवं सतपाल कंसल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *