Bikaner Bikaner District Rajasthan

विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं 

विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजते रहें, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए अधिक से सार्वजनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। श्री गोदारा शुक्रवार को लूणकरणसर पंचायत समिति के प्रधान श्री कानाराम गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत समिति की साधारण सभा को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री गोदारा ने कहा कि आने वाले समय में पानी और बिजली आपूर्ति के मामले में आमजन को कोई तकलीफ नहीं रहे, ऐसी योजनाएं बनाकर भेजें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की भावना के अनुरूप बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए जुट जाएं। उन्होंने बजट घोषणाओं को लेकर अब तक क्रियान्वयन की प्रगति भी जानी।
मंत्री श्री गोदारा, जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को स्वयं नोट करते रहे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि पुराने व ढीले तारों को दुरुस्त करवाने, लोहे के जर्जर पोल को बदलवाने व वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधि प्रस्ताव बनाकर सम्बधित विभाग में दें व उन्हें भी अवगत करवाएं, जिससे समय पर समस्याओं का समाधान हो सके।
मंत्री श्री गोदारा ने चिकित्सा, शिक्षा, पानी व सङक के मुद्दे पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में बजट सत्र में नहरी कच्चे खालों को पक्का करने एवं पेयजल के लिए 185 करोड़ रुपए और लूणकरणसर नगरपालिका क्षेत्र में 40 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाने के लिए स्थानीय लोगों ने मंत्री श्री गोदारा का आभार जताया। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सङक योजना चतुर्थ के प्रस्ताव लिए व जीपीडीपी योजना का अनुमोदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *