Bikaner Bikaner District Rajasthan

गंगा थियेटर को मिनी सचिवालय के रूप में विकसित करने की मांग

गंगा थियेटर को मिनी सचिवालय के रूप में विकसित करने की मांग
बीकानेर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मार्शल ने मांग की है कि पिछले पंद्रह वर्षो में कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा थियेटर भवन की दशा सुधारने एवं भवन उपयोग के लिए आग्रह किया गया लेकिन आज दिन तक प्रशासन ने संज्ञान नही लिया और किसी प्रकार की कार्यवाही भी नही की गई। बीकानेर का गंगा थियटर जिसे कभी शहर के मनोरंजन का केंद्र माना जाता था। 1924 में बनी महाराजा गंगासिंह जी के सपनों की यह ईमारत 1950 के दशक में गोलछा ग्रुप को लीज पर दी गई थी, लीज राशि का उपयोग पीबीएम अस्पताल में गरीब, जरूरतमंद व्यक्तियों के इलाज हेतु खर्च किया जाता था द्य लेकिन समय अन्तराल में गोलछा ग्रुप ने इसकी लीज राशी जमा नही करवाई और सरकार व प्रशासन को गुमराह करने के उद्देश्य से न्यायालय में वाद दायर कर रखा है। मार्शल ने मांग की कि उक्त भवन व इसके परिक्षेत्र में उपलब्ध भूमि का उपयोग जिला कलक्टर के मिनी सचिवालय, जिला मजिस्ट्रेट संबंधी कार्यालय के रूप में भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *