Bikaner Bikaner District Rajasthan

आयुक्त से मिले खाजूवाला विधायक

आयुक्त से मिले खाजूवाला विधायक
बीकानेर। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष से मुलाकात की और नगर निगम की सीमा में शामिल होने से वंचित जयपुर रोड की समस्त कॉलोनियों को नगर निगम में शामिल करने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर सहित खाजूवाला विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में सभी आधारभूत सुविधाएं हों, इसके लिए वे सदैव प्रयासरत रहते हैं। इस दौरान जयपुर रोड स्थित विभिन्न कालोनियों के निवासी साथ रहे। उन्होंने कहा कि निगम में शामिल होने से इन कालोनियों में आधारभूत सुविधाएं बढ़ेंगी, जो कि क्षेत्र वासियों के लिए लाभदायक रहेंगी। इसके मद्देनजर उन्होंने जयपुर रोड की सभी वंचित कॉलोनियों को निगम में शामिल करने का पुनर्विचार के लिए नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *