

बिना दहेज शादी कर समाज को दिया सकारात्मक संदेश
बीकानेर। जहाँ आज भी कई हिस्सों में दहेज प्रथा एक कुरीति के रूप में समाज को जकड़े हुए है, वहीं निकटवर्ती ग्राम रासीसर तालरियावास के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक हेतराम गोदारा के पुत्र पृथ्वीराज गोदारा जो की क्रय विक्रय समिति रासीसर में व्यवस्थापक के रूप में कार्यरत है। जिनके पुत्र प्रदीप की शादी 3 अप्रैल को जयप्रकाश भादू कुदसू की पुत्री के साथ संपन्न हुई। इस शादी ने अनूठी और सराहनीय मिसाल पेश की है। उन्होंने बिना एक पैसा दहेज लिए शादी करके समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है कि शादी रिश्तों से होती है, पैसों से नहीं।
समाजसेवी शिक्षक रामकिशन गोदारा ने बताया कि बगैर दहेज लिए शादी करना गर्व की बात होने के साथ ही समाज के लिए एक मिसाल बन गई है। समाज में इस तरह की शादियां समाज के लिए एक अच्छी पहल है। इस दौरान ग्राम वासियों के साथ पीईईओ बिलनियासर भंवरलाल मेघवाल सहित समस्त शिक्षक गणों ने इस पहल का स्वागत कर गोदारा परिवार का आभार व्यक्त किया।
