Politics

दिल्ली चुनाव से पहले एक साल में ये नेता भी छोड़ चुके हैं AAP

दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. कैलाश गहलोत ने मंत्री पद से इस्तीफे के साथ ही अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. कैलाश गहलोत से पहले इस साल दिल्ली सरकार के एक मंत्री समेत कई नेता आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हैं. दिल्ली के पिछले चुनाव से अब तक की बात करें तो आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट और भी लंबी हो जाती है. आइए नजर डालते हैं ऐसे ही नेताओं पर.

कैलाश गहलोत एक दिन पहले तक दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत आम आदमी पार्टी के पुराने नेताओं में से हैं. कैलाश गहलोत साल 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे और तब से ही वह अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी नेताओं, दिल्ली सरकार के ताकतवर मंत्रियों में शामिल रहे हैं.

कैलाश गहलोत ने परिवहन के साथ ही वित्त जैसा अहम विभाग भी संभाला है. मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद कैलाश गहलोत ने ही 2023-24 के लिए दिल्ली सरकार का बजट पेश किया था. दिल्ली के सीएम पद से केजरीवाल के इस्तीफे के बाद कैलाश का नाम नए मुख्यमंत्री के लिए रेस में शामिल था. हालांकि, वह इस रेस में आतिशी से पीछे रह गए और अब उन्होंने दिल्ली सरकार में मंत्री पद के आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *