Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व बंधुत्व दिवस पर 71 लोगों ने किया रक्तदान  

????????????????????????????????????

विश्व बंधुत्व दिवस पर 71 लोगों ने किया रक्तदान  
बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग की प्रेरणा से शुक्रवार को रानीसर बास स्थित सेवा केन्द्र में  रक्तदान शिविर 71 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। पी.बी.एम.अस्पताल की रक्त बैंक के चिकित्सक डॉ.मदिहा अंजुम के नेतृत्व में  टेक्नीशियन की टीम रक्त का संकलन किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने बताया कि राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18 वीं पुण्य तिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस पर विशाल रक्तदान का अभियान 25 अगस्त तक चलेगा। प्रदेश,देश-विदेश के सभी ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालयों के केन्द्रों की ओर से रक्तदान शिविर लगाएं जाएंगे। यह अभियान समाज सेवा प्रभाग व ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में ’’ रक्तदान करें, जीवन बचाएं, सेवा का संदेश, हर दिल तक पहुंचाएं’’ संदेश के साथ आयोजित किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *