

13700 पौधों का किया वितरण
बीकानेर। तोलाराम जेठी देवी सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट और भाजपा गंगाशहर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री के संदेश एक पेड़ मां के नाम और राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान हरियाला राजस्थान के निर्देशानुसार संयुक्त तत्वाधान में आगाज-एक बदलाव का 31000 वृक्षारोपण के लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम में आज गोचर भूमि में सेन वाटिका और खाटू श्याम गौसेवा समिति पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया अब तक हमारे ट्रस्ट द्वारा 13700 पौधे वितरित कर चुके हैं जिसमें बीकानेर जिले के भाजपा मंडलों में आसपास की स्कूलों में मंदिरों में , पार्कों में और ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलों में पार्कों में और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे वितरित किए गये।
