Bikaner Bikaner District Rajasthan

डेहरु माता मंदिर में 125 पौधों का किया रोपण

डेहरु माता मंदिर में 125 पौधों का किया रोपण
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल, मुक्ताप्रसाद मंडल एवं डेहरु माता सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम का वृक्षारोपण अभियान की निरंतरता में नाल रोड स्थित डेहरु माता मंदिर सार्वजनिक प्रन्यास में 125 खेजड़ी, पीपल, तुलसी, गुलाब, मोगरा के सैकड़ों की संख्या में पेड़ लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण अभियान के जिला संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य ,शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ,पुराना शहर मंडल भाजपा की अध्यक्ष आशा आचार्य, पुराना शहर मंडल पर्यावरण अभियान के संयोजक मोतीलाल हर्ष भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल गहलोत, मुक्ताप्रसाद मंडल के अध्यक्ष कपिल शर्मा, डेहरु माता सेवा समिति के अध्यक्ष एड, पवन पुरोहित, संयोजक जेठाराम पुरोहित, समन्वयक भंवर पुरोहित के भारत माता ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष के तेल चित्र पर मालार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिला संयोजक सत्यप्रकाश ने कहा कि भारत के प्रधानमसेवी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरे देश में सामाजिक संगठनों को साथ लेकर“ एक पेड़ मां के नाम“ का अभियान चलाए ताकि पर्यावरण संरक्षक हो सके। इस मौके पर राजेंद्र पुरोहित, मानस पाठी नरेश पुरोहित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *