Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

103 रक्तदानवीरों ने किया रक्तदान

103 रक्तदानवीरों ने किया रक्तदान
बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केंद्र, सार्दुल गंज में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों सहित 103 रक्तदानवीरों ने रक्तदान किया। बी.के. कमल ने बताया कि समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ‘‘रक्तदान करें-जीवन बचाएं और विश्व बंधुत्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं’’ के प्रेरणादायक ध्येय वाक्य के साथ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. प्रेम कुमार, सीनियर डॉ. कालूराम पी.बी.एम. एवं डॉ. आर.के. काजला ने किया। इस अवसर पर रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *