

खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए
बीकानेर। नगर स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले आयोजनों की श्रृंखला में 537वें स्थापना दिवस पर आयोजित 7 दिवसीय उछब थरपणा के तहत आज समारोह के पांचवे दिन खेल संवाद का आयोजन हुआ। खेल संवाद के मुख्य अतिथि उपनिदेशक सुचना एवं जनसंपर्क विभाग हरिशंकर आचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों को जीवन में निराश नहीं होना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। खेल संवाद की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष राजेश रंगा ने कहा कि बीकानेर हमेशा खेल जगत में अपनी राष्ट्रीय ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। जिसकी एक समृद्ध परंपरा है।
फुटबॉल के कॉच श्याम सुंदर चुरा ने कहा कि खिलाड़ियों को वितीय समस्या का सामना करना पडता है। ऐसी स्थिति में सरकारी स्तर पर वितीय सुविधाओं का बढावा होना चाहिए। फुटबॉल कोच भरत पुरोहित ने कहा कि खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए और खिलाड़ियों को मेहनत करनी होगी। बॉक्सिंग के कॉच भुपेन्द्र सिंह ने कहा कि खिलाडियों को अपने वरिष्ठजनों से मार्गदर्शन लेते हुए आगे बढना चाहिए। गूंजन पुरोहित ने कहा कि खेलों के प्रति अभिभावकों की जागृति का अभाव है हमें इस ओर भी ध्यान देना चाहिए। सभी का आभार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कला विशेषज्ञ डॉ. राकेश किराडू ने कहा कि खिलाडियों को मिल्खासिंह की तरह अपने अंदर जोश जुनून और जजबा रखकर आगे बढना है खेल क्षेत्र में कठिनाईयां आती रहेगी लेकिन आपको अपने अंदर एक सकारात्मक सोच रखकर आगे बढना है।
