Bikaner Bikaner District Rajasthan

जैन संतो पर हुए हमले की घटना पर जताया रोष

जैन महासभा ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। मध्यप्रदेश के जावद विधानसभा क्षेत्र के सिंगोली के पास गांव कछौला में जैन संतो पर हुए हमले के विरोध में जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेष के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अध्यक्ष बाफना ने बताया कि जैन समाज के मुनिराज विहार करते हुवे दिनांक 13 अप्रैल को जावद विधानसभा क्षेत्र में सिंगोली के पास कछोला ग्राम के हनुमान मन्दिर में रात्रि विश्राम हेतु ठहरे हुवे थे। रात्रि में कुछ असामाजिक तत्त्वों द्वारा उनसे लूटपाट के इरादे से मारपीट की गई एवं संतो को बुरी तरह से पीटा गया। जिससे जैन समाज में रोष है। संयम, त्याग एवं अहिंसा के सिद्धान्तों को मानने वाले जैन संतो पर एसा हमला जगण्य अपराध है। मेरा मध्यप्रदेश सरकार एवं भारत सरकार से यह आग्रह है कि एसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो। जैन साधु एवं साध्वी राष्ट्रीय धरोहर है, इनकी सुरक्षा का जिम्मा भी सरकार का है। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने प्रतिनिधि मण्डल को यह आष्वासन दिया कि मध्यप्रदेष सरकार के मुख्यमंत्री को उनके द्वारा पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में मंत्री मेघराज बोथरा, पूर्व अध्यक्ष लूणकरण छाजेड़, सह-मंत्री विजय बाफना दूलीचन्द बुच्चा उपस्थित रहे।
सरकार के मुख्यमंत्री को उनके द्वारा पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में मंत्री मेघराज बोथरा, पूर्व अध्यक्ष लूणकरण छाजेड़, सह-मंत्री विजय बाफना दूलीचन्द बुच्चा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *