Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

वर्मा के हिंदी राजस्थानी काव्य संग्रह का लोकार्पण

वर्मा के हिंदी राजस्थानी काव्य संग्रह का लोकार्पण
बीकानेर। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान, बीकानेर के तत्वावधान में कवयित्री कृष्णा वर्मा के हिन्दी काव्य संग्रह उड़ने को बेताब मन एवं राजस्थानी कविता संग्रह “ हिये रा रंग हजार“ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में कृष्णा वर्मा ने पुस्तकों की चुनिंदा कविताएं प्रस्तुत करते हुए अपना रचनाकर्म साझा किया। कार्यक्रम में वर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अजय जोशी ने कहा कि श्रीमती कृष्णा वर्मा संवेदनशील रचनाकार है जिनकी कविताओं में प्रकृति, संस्कृति और समाज की अभिव्यक्ति है। कार्यक्रम के अध्यक्ष कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि श्रीमती वर्मा की कविताओं में नारी विमर्श और संवेदना है। राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि वर्मा सशक्त रचनाकार हैं जिनकी रचनाएं लंबे समय से पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही है। इस मौके पर कवि बाबूलाल छंगाणी, ज्योति वधवा रंजना, जुगल किशोर पुरोहित, प्रेमनारायण व्यास, डॉ मोहम्मद फारुख, डॉ नरसिंह बिनानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *