Bikaner Bikaner District Rajasthan

41 जिलों में वृक्ष मित्रों ने लगाए हजारों पौधे

41 जिलों में वृक्ष मित्रों ने लगाए हजारों पौधे
बीकानेर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा, मुकाम के विशेष आमंत्रित सदस्य रामेश्वरलाल बिश्नोई के जन्मदिन पर उनके शुभचिंतको और समर्थकों की ओर से संपूर्ण राज्य के 41 जिलों में गुरुवार को विशेष संयोग अंतर्गत गुरुपूर्णिमा के दिन हजारों पौधे लगाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। वृक्ष मित्रों द्वारा ना केवल राज्य के 41 जिलों में अपितु राज्य के बाहर अन्य आठ राज्यों में भी पौधारोपण कर बधाई दी गई। स्वयं रामेश्वरलाल बिश्नोई ने अपने परिवारजन एवं शुभचिंतकों के साथ चकगर्भी में एक सौ ग्यारह खेजड़ी के पौधे लगाकर उनके संरक्षण की शपथ ली। वहीं सेन्ट्रल जेल के बाहर खेजड़ी के करीब सौ पौधे रोपित किए गए। इ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *