Bikaner Bikaner District

गुरुजनों का किया सम्मान

गुरुजनों का किया सम्मान
बीकानेर। गुरु पूर्णिमा उत्सव महापर्व में जिला संयोजक एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने बताया कि प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन से भाजपा बीकानेर शहर जिलाअध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिला,मंडल और बूथ टोली बनाकर बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा में मठ- मंदिरों में महामंडलेश्वर, मंहत, धार्मिक स्थलों मंदिरों के पुजारियों, शिक्षक और खेल और कला, साहित्य के क्षेत्र के गुरुजनों का सम्मान किया।
सम्मान और अभिनंदन में लालेश्वर मठ शिव बाड़ी मंदिर के महंत विमर्शानंद जी महाराज, धूनी नाथ मठ के आचार्य महामंडलेश्वर श्री विशोकानन्द जी महाराज, शक्ति धाम राम झरोखा के महामंडलेश्वर श्री सरजु दास जी महाराज, केदारनाथ जी गुफा काली माई मठ विलास नाथजी महाराज, नवलेश्वर मठ के महामंडलेश्वर श्री शिवसत्यनाथ जी महाराज, आचार्य तुलसी तेरापंथ भवन श्री कमल मुनि जी महाराज, गायत्री शक्तिपीठ सागर श्री रामेश्वरानंद जी महाराज, संत श्री लाली माई बगीची, वाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय संत बाल योगी बाबा प्रकाश नाथ जी मठ,छेल बिहारी जी महाराज, धर्मगुरु पुजारी बाबा पंडित जुगल किशोर ओझा गायत्री मंदिर, गणेश धोरा धाम पूज्य शिवजी ओझा गुरुदेव,भूत महाराज बजरंग लाल छंगाणी, पूज्य पंडित श्री नथमल पुरोहित, शिव शक्ति भेरू पीठ बसंत किराडू महाराज, जयशंकर महाराज,संतोषानंद जी महाराज, नाथ जी आश्रम गौशाला रोड, सुजानदेसर सालम नाथ जी मंदिर, बजरंग धोरा धाम, काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर, ब्रह्म सागर महादेव मंदिर, करणी माता मंदिर विजय भवन, गढ़ गणेश जूनागढ़, बड़ा हनुमान जी मंदिर जूनागढ़, शिक्षा विद भारतीय आदर्श विद्या मंदिर के समस्त गुरुजनों प्रधानाचार्य घनश्याम जी व्यास,श्री शिवनाम सिंह, श्रीमती भगवती यादव, एडवोकेट अजय पुरोहित, खेल जगत के कोच सरदार जगजीत सिंह बावा, प्रेरणा पंचारिया, बूथों पर समस्त मंदिरों के पुजारी जन का शाल,धार्मिक दुपट्टा श्रीफल फल और प्रसाद गुरु दक्षिणा सुप्रेम भेंट कर सम्मान और अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *