

शपथ ग्रहण 11 जुलाई को
बीकानेर। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान संभाग का शपथ ग्रहण समारोह 11 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। खुशाल पारीक एवं गोपाल अग्रवाल ने बताया कि कपिल धारा में आयोजित होने वाले इस समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
