Bikaner Bikaner District Rajasthan

चुराई गई गाड़ी बरामद

चुराई गई थार गाड़ी बरामद
बीकानेर। करीब 23 दिन के अथक प्रयास के बाद आखिरकार सदर थाना पुलिस को पंचशती क्षेत्र से घर के आगे से चुराई गई थार गाड़ी बरामद हो गई है। पुलिस की टीम को नोएडा से यह गाड़ी मिली है। इस वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बताया जा रहा है कि इस चोरी की वारदात में तीन अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। थानाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के अहमद नगर के आस मोहम्मद, जयपुर के शंकर तेली,उतराखंड के वसीम व दिल्ली के धर्मेन्द्र ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें से जयपुर के शंकर तेली को पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आस मोहम्मद अन्तर्राज्जीय वाहन चोर का सरगना बताया जा रहा है। जो फरार है।
आस मोहम्मद पर दर्ज है 65 मुकदमें है दर्ज
जानकारी मिली है कि इस वारदात को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाने वाले आस मोहम्मद पर चोरी के 65 मामले दर्ज है। जो इस प्रकार की गाडिय़ां चुराकर काटने का काम करता है और उनके पार्टस बेच देता है। इसके अलावा शंकर तेली,उतराखंड के वसीम व दिल्ली के दीपक पर भी मामले दर्ज है। इन्होंने 21 जून को जयपुर के प्रतापनगर से तथा मई में दिल्ली से भी थार गाड़ी को चोरी किया था।
सीकर टोल पर हुए ट्रेस
बताया जा रहा है कि ये चोरों आरोपी 26 जून को पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई के मकान के पास आ गये और रैकी की। रात को शराब पीकर पास में बने पार्क में शो गये। 27 जून को सुबह विश्नोई के घर के आगे खड़ी थार गाड़ी को चुराकर फरार हो गये। चोरी की घटना के बाद पुलिस में दर्ज परिवाद पर सक्रिय हुई पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तब सीकर टोल पर ये ट्रेस हुए। इस मामले में बीकानेर पुलिस को यूपी के दो आईपीएस अधिकारियों ने खूब मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *