Bikaner Bikaner District Rajasthan

जनवादी महिला समिति का 21 से सामाजिक न्याय जत्था

जनवादी महिला समिति का 21 से सामाजिक न्याय जत्था
बीकानेर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय गंगाशहर में जिला अध्यक्ष शारदा सियाग की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में जिला सचिव फरजाना ने बताया कि जनवादी महिला समिति के द्वारा कैप्टन लक्ष्मी सहगल के स्मरण में 21 जुलाई से 31 जुलाई तक महिलाओं द्वारा “सामाजिक न्याय जत्था“ बीकानेर के 80 मोहल्लों में निकाला जाएगा। राज्य महासचिव डॉक्टर सीमा जैन ने बताया कि सामाजिक न्याय जत्था माइक्रोफाइनेंस के कर्ज के बोझ तले दबी महिलाओं की कर्ज माफी, नई बिजली नीति के तहत लगने वाले प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ, बढ़ती महिला हिंसा के खिलाफ, बढ़ती सांप्रदायिकता के खिलाफ तथा बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोलने का काम करेगी। ये जत्था 1 अगस्त को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के राज्य सम्मेलन के प्रथम दिन महिलाओं की विशाल रैली को सफल बनाने का आह्वान करेगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमजानी,जिला संयुक्त सचिव मधु बैद, कोषाध्यक्ष उर्मिला बिश्नोई, मोनिका प्रजापत, मुन्नी, गीता प्रजापत, हसीना, शांति, सीता, पिंकी तथा अन्य जिला कार्यकारीणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *