Bikaner Bikaner District साहित्य एवं कला

शर्मा को कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान

image description

शर्मा को कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान
बीकानेर। साहित्यकार एवं आकाशवाणी बीकानेर के उद्घोषक प्रमोद कुमार शर्मा के सम्मान में प्रज्ञालय संस्थान एवं बीकानेर साहित्य -संस्कृति कला संगम के संयुक्त तत्वाधान में श्रीमती कमला-लक्ष्मी नारायण रंगा सृजन ट्रस्ट की तरफ से “श्रीमती कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान-2025“ आगामी 2 मई 2025 शुक्रवार को शाम 6ः00 बजे नत्थूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मी नारायण रंगा सृजन सदन में अर्पित किया जाएगा। आयोजक संस्था के शिक्षाविद एवं संस्कृतिकृमी राजेश रंगा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ कवि कथाकार एवं राजस्थानी भाषा मान्यता आंदोलन के प्रवर्तक कमल रंगा करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि आलोचक प्रोफ़ेसर (डॉ.)उमाकांत गुप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *