Bikaner Bikaner District Rajasthan

बाफना वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष मनोनीत

बाफना वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष मनोनीत
बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अनुशंसा पर विनोद बाफना को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन भारत सहित अन्य देशों में रहने वाले वैश्य समुदाय को एकजुट करने व एक सूत्र में बांधने वाला संगठन है। वैश्य समाज में जैन, माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, विजयवर्गीय, ओसवाल और गांधी जैसे 376 घटक हैं। बाफना का मनोनयन महासम्मेलन की राजस्थान प्रदेश एवं जिला इकाई की सर्वसहमति से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *