Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजकीय शिशु गृह में आवासित शिशु बालिका के परिजनों की कर रहे तलाश

राजकीय शिशु गृह में आवासित शिशु बालिका के परिजनों की कर रहे तलाश
बीकानेर। रेलवे सुरक्षा बल, लालगढ़ व चाइल्ड हेल्पलाइन, बीकानेर द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश की गई शिशु बालिका बीकानेर के राजकीय शिशु गृह में आवासित है। बालिका अपने घर का स्पष्ट पता नहीं पता पा रही है। शिशु बालिका अपने आप को फलौदी क्षेत्र की रहना बता रही है। वहीं बाल कल्याण समिति के पास उपलब्ध दस्तावेज के आधार पर यह शिशु श्रीगंगानगर क्षेत्र की होना संभावित लग रही है।
शिशु बालिका अपना नाम पूजा, अपने माता-पिता का नाम गीता व पवन बता रही है। दादी का नाम तारा एवं भाई का नाम बाबू बताती है। शिशु बालिका की आयु करीब चार-पांच वर्ष है। बाल कल्याण समिति द्वारा शिशु बालिका के परिवार की तलाश की जानी है, जिससे उसे उसके परिवारजनों तक पहुंचाया जा सके। बालिका के परिवार के बारे में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर बाल कल्याण समिति बीकानेर व राजकीय शिशु गृह बीकानेर में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *