Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित
बीकानेर। बीकानेर पूर्व एवं खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के 6 बैच का प्रशिक्षण सोमवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रामावतार कुमावत ने विशेष गहन पुनरीक्षण की जानकारी दी और इससे जुड़े कार्य को पूर्ण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया समझाते हुए गणना प्रपत्र को सावधानी से भरवाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर श्री एस एल राठी, डॉ वाई बी माथुर, डॉ शमिंद्र सक्सेना, डॉ राजाराम एवं श्री रविन्द्र कुमार ने प्रशिक्षण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *