Rajasthan

आरएएस भर्ती, 2023 साक्षात्कार द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र अपलोड

आरएएस भर्ती, 2023 साक्षात्कार द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र अपलोड
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2023 के अंतर्गत साक्षात्कार के द्वितीय चरण में सम्मिलित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिये गये है। आयोग की उपसचिव श्रीमती चित्रा जैनानी ने बताया कि द्वितीय चरण में सम्मिलित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन दिनांक 5 मई से 16 मई, 2025 तक किया जाएगा। साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर ऑनलाईन भरे गये विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म एवं सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां एवं संलग्नक दस्तावेजों की एक प्रति स्वहस्ताक्षरित (मूल दस्तावेजों सहित) के साथ साक्षात्कार के समय आयोग में प्रस्तुत करें। साक्षात्कार पत्र आयोग द्वारा ऑफलाइन रूप से नहीं भेजे जायेंगे और ना ही ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *