

बाल विवाह मुक्त हो देश
बीकानेर। अक्षय तृतीया पर राजस्थान महिला कल्याण मंडल शाखा बीकानेर के संस्था निदेशक राकेश कोशिक के मार्गदर्शन में जिला समन्वयक अमित कुमार की देखरेख में एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के तहत बीकानेर जिले में “बाल विवाह के खिलाफ धर्मगुरु“ मुहिम के तहत मस्जिदों, मंदिरों, गुरुद्वारो मे धर्म गुरुओ के साथ मिलकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कड़ी में करणी माता मंदिर, वैष्णो धाम मंदिर, सीताराम मंदिर , संकट मोचन हनुमान मन्दिर,गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार लालगढ़,श्री गुरुद्वारा श्री सिंह सभा रानी बाजार ,मदीना मस्जिद,मदरसा सुलेमानी रहमान व अन्य विभिन्न धार्मिक स्थलों पर धर्म गुरुओं द्वारा समाज को व सभी धर्म गुरुओं को यह संदेश दिया गया कि सभी धर्म मिलकर साँझा रूप से बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करेंगे। जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि संस्था राजस्थान महिला कल्याण मंडल द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के माध्यम से संचालित एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के तहत उनकी टीम रेड एंड रेस्क्यू कोऑर्डिनेटर बाबूलाल इनखिया,काउंसलर पिंकी जनागल,फील्ड कोऑर्डिनेटर अनसूइया चारण जिला प्रशासन व समाज के साथ मिलकर संयुक्त रूप से बीकानेर जिले को बाल विवाह के खात्मे के लिए प्रयासरत हैं।
