Bikaner Bikaner District Rajasthan

रेडियो संग्रहकर्ता दिनेश माथुर का किया सम्मान

रेडियो संग्रहकर्ता दिनेश माथुर का किया सम्मान
बीकानेर। रेडियो संग्रहकर्ता दिनेश माथुर का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अमर चंद नैण ने कहा कि दिनेश माथुर ने रेडियो जगत की अनूठी विरासत को सहेजने का कार्य किया है। उन्होंने 1270 से अधिक शताब्दी पुराने एवं नवीन रेडियो का संग्रह कर अपने घर को ही रेडियो संग्रहालय का रूप दिया है। उनके इस प्रयास से बीकानेर का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन हुआ है। इस अवसर पर आर.के. शर्मा, रामकरण चौधरी, सूरजा राम, पुष्कर नैण, नंदकिशोर अग्रवाल, दीपक नैण, रमेश गोदारा एवं रौनक सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *