Bikaner Bikaner District Rajasthan

अज़ीज़ का विभिन्न संस्थाओं ने किया सम्मान

अज़ीज़ का विभिन्न संस्थाओं ने किया सम्मान
बीकानेर। नगर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से प्रसिद्ध छायाकार अज़ीज़ भुट्टा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके छायांकन के माध्यम से बीकानेर की कला, संस्कृति, इतिहास और सामाजिक सरोकारों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयासों की सराहना की। अशफाक कादरी ने कहा कि अज़ीज़ भुट्टा ने अपने कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन किया है। राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि भुट्टा पिछले तीन दशकों से अपने कैमरे के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्रभावशाली ढंग से देश-दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। डॉ. अजय जोशी ने कहा कि अज़ीज़ भुट्टा बीकानेर की मिट्टी से जुड़े छायाकार हैं। उनके छायाचित्रों में बीकानेर की संस्कृति, परंपराओं और जीवन की जीवंत झलक दिखाई देती है। वक्ताओं ने उनके योगदान को बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रचारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *