

अमृत पर्यावरण महोत्सव के तहत बिलनियासर में 150 पौधें लगाये
नोखा। अमृत पर्यावरण महोत्सव के तहत आज बिलनियासर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तरादी ढाणियां विद्यालय में सघन वृक्षारोपण किया गया। प्रधानाध्यापक रामकिशन गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीईईओ अमर सिंह थे। इस दौरान विद्यालय परिसर में 150 विभिन्न प्रजातियों के पौधें लगाए गए। 590 पौधें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को घर पर लगाने हेतु दिए गए। इस अवसर पर नव प्रवेशी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एएनएम विनोद कुमारी एसएमसी अध्यक्ष कुशलाराम मकवाना मनोनीत सदस्य जयनारायण खींचड़ डीलर रतिराम तर्ड बिजली विभाग से मोनू कुक कम हेल्पर मुन्नी कंवर, रामेति सहित बड़ी संख्या में अभिभावक गण रामेश्वर दास, मूल दास ,प्रेम कुमार ,केसर तथा विद्यालय के कार्मिक सरोज बिश्नोई ,किरण बाला ,मुकेश चौधरी, धर्माराम डूकिया उपस्थित रहे।
