Bikaner Bikaner District Rajasthan

298 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

298 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर,। सहकार एवं रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में गुरुवार को आयोजित हुआ। इस दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री ने अन्न भंडारण योजना के तहत निर्मित 24 गोदामों तथा श्री अन्न के प्रोत्साहन के लिए संचालित 64 मिलेट्स का लोकार्पण किया। उन्होंने गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1400 लाभार्थियों को 12 करोड़ ऋण तथा दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को 2 हजार 346 माइक्रो एटीएम का वितरण किया। श्वेत क्रांति 2.0 पीडीसीएस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की लांचित की तथा थानों, सशस्त्र बलों, ट्रूप कैरिअर तथा प्रशिक्षण के लिए 100 नए पुलिस वाहनों को फ्लेग ऑफ कर रवाना किया। इस दौरान 8 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
युवाओं के चेहरे पर दिखी चमक, मुख्यमंत्री का जताया आभार
नियुक्ति पत्र पाने के बाद युवाओं के चेहरे पर चमक देखने को मिली। सभी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के पारदर्शी आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। अधिशाषी अधिकारी/राजस्व अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने वाली प्रगति सोलंकी ने बताया कि यह परीक्षा इसी वर्ष 23 मार्च को हुई और जुलाई के पहले सप्ताह में परिणाम आने के बाद गुरुवार को नियुक्ति पत्र भी मिल गया।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग में सूचना सहायक के पद पर चयनित होने वाली योगिता व्यास ने बताया कि सरकारी नौकरी हासिल करना उसका सपना था। इसके लिए उसने अच्छी तैयारी की। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होना सपना साकार होने जैसा है। राज्य सरकार की प्रतियोगी परीक्षा के समयबद्ध आयोजन की संकल्पबद्धता के कारण यह संभव हो पाया। बारह वर्षों तक संविदा नौकरी करने के बाद फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले बलवंत सिंह राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर आयोजित रोजगार उत्सव उसके जीवन का यादगार क्षण बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *