Bikaner Bikaner District Rajasthan

उद्यमिता एवं स्वरोजगार कार्यशाला का आयोजन

उद्यमिता एवं स्वरोजगार कार्यशाला का आयोजन
बीकानेर। विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में एक दिवसीय ‘उद्यमिता एवं स्वरोजगार कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, बाजार विश्लेषण, वित्त प्रबंधन, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा उद्यमिता एवं स्वरोजगार के लिए उपलब्ध सरकारी सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ के.के. सुथार एवं मंजू नैण गोदारा ने किया। सुथार ने विश्व उद्यमिता दिवस की उपादेयता तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्वरोजगार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे विशेषज्ञों एवं अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कपिल नयाल एवं विपुल कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम समन्वयक एवं सहायक निदेशक प्रशांत जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले ‘जॉब सीकर’ बनने के बजाय ‘जॉब क्रिएटर’ बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को सफल उद्यमी बनने के लिए नवाचार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *