

वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारियों की स्मृति में व्याख्यानमाला एवं श्रद्धांजलि सभा
बीकानेर। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) की ओर से जनसंपर्क सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दिनेश चंद्र सक्सेना एवं किशन व्यास आजाद की स्मृति में व्याख्यानमाला एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सूचना केंद्र सभागार में किया गया। कार्यक्रम में पृथ्वीराज रतनू ने कहा कि दिनेश चंद्र सक्सेना ने जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य किया। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के क्षेत्र में बीकानेर का सदैव महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हरि शंकर आचार्य ने कहा कि जनसंपर्क सेवा के क्षेत्र में अपना समूचा जीवन समर्पित करने वाले अधिकारियों का स्मरण करना हमारा दायित्व है। उन्होंने प्रसार की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर सुरेश बिश्नोई, रवि पुगलिया, प्रीति आचार्य, चंचरी सक्सेना, राजेंद्र भार्गव, शिव कुमार सोनी, विक्रम सिंह, बृजेंद्र सिंह, फिरोज खान, उमा पुरोहित, निष्का, आनंद सिंह बिदावत, राकेश डुकिया, जयसिंह चौहान, यतेंद्र चड्ढा, हेमराज बिजारणिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
