Bikaner Bikaner District Rajasthan

आचार्य प्रवर से की सामूहिक खमत खामना

आचार्य प्रवर से की सामूहिक खमत खामना
बीकानेर। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ महिला मंडल के श्रावक-श्राविकाओं ने लाडनूं पहुंचकर आचार्य प्रवर से सामूहिक रूप से खमत खामना किया। ‘चलो गुरु चरणों की ओर’ के भावों को साकार करती इस यात्रा में 300 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। यात्रा श्रद्धा, भक्ति, अनुशासन और उत्साह का सुंदर संगम रही। इस दौरान लूणकरण जी छाजेड़, नवरतन बोथरा एवं जतन लाल संचेती ने पर्युषण पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों, अखंड जाप, त्याग-तपस्या एवं नवरंगी तप सहित अन्य आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने पर्युषण पर्व के दौरान समाजजनों द्वारा किए गए धार्मिक अनुष्ठानों एवं तपस्या के बारे में भी अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *