Bikaner Bikaner District Rajasthan

रेसा-पी के जिला अधिवेशन में नई शिक्षा नीति और विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण पर मंथन

रेसा-पी के जिला अधिवेशन में नई शिक्षा नीति और विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण पर मंथन
बीकानेर। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसा-पी) बीकानेर का जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेल वेल में आयोजित किया गया। अधिवेशन के द्वितीय दिवस ‘शिक्षा-शिक्षार्थी-शिक्षक’, ‘एनईपी-2020’ एवं ‘बाल/व्यवसाय केंद्रित शिक्षण’ विषयों पर चर्चा की गई। अधिवेशन में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं तथा शैक्षिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता मोहम्मद सदीक पंवार ने की। विशिष्ट अतिथि सादिप गौड़ एवं अनिल शर्मा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने शिक्षा के बदलते स्वरूप, नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभाव तथा विद्यार्थियों को केंद्र में रखकर शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर विचार रखे। अधिवेशन के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक राकेश सारस्वत की देखरेख में रेसा-पी की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें रामदास सान्याल को सभाध्यक्ष, ब्रजेश शर्मा को जिलाध्यक्ष, विपिन जैन को जिला महामंत्री, भूपेंद्र कौशिक को कोषाध्यक्ष तथा रीता सरिया को महिला प्रतिनिधि चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *