Bikaner Bikaner District Rajasthan

एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता में जीते 15 पदक

एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता में जीते 15 पदक
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर की 1 राज. आरएण्डवी एनसीसी स्क्वाड्रन यूनिट के कैडेट्स ने जयपुर में इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अर्जित कर वेटरनरी विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। भारतीय सेना की 61 कैवेलरी यूनिट एवं इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय इस प्रतियोगिता में भारतीय सेना, नौसेना, बीएसएफ सहित देश की विभिन्न सशस्त्र सेनाओं की इकाइयों तथा विभिन्न हॉर्स राइडिंग क्लब्स की टीमों ने भाग लिया। कैडेट्स की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर डॉ. सुमंत व्यास ने एनसीसी यूनिट के पदक विजेता कैडेट्स, कमांडिंग ऑफिसर एवं एनसीसी स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता कैडेट्स के कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं खेल भावना के साथ-साथ एनसीसी स्टाफ के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कैडेट्स ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *