

श्राविकाओं का सास बहू संबोधि कल
बीकानेर। गच्छाधिपति आचार्य प्रवर श्री जिन मणि प्रभ सूरीश्वरजी महाराज की आज्ञानुवर्ती गणिवर्य श्री मेहुल प्रभ सागर म.सा., मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि के सान्निध्य में शनिवार को श्राविकाओं का सास बहू संबोधि शिविर व रविवार को बच्चों का धर्म-आध्यात्म व ज्ञान शिविर ढढ्ढा कोटड़ी में दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा। सुबह प्रवचन सुबह नौ बजे से दस बजे तक नियमित चलेंगे।
गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर महाराज ने प्रवचन में शुक्रवार को प्रवचन में कहा कि चातुर्मास में धर्म व तप की साधना, आराधना करें। परमात्म वाणी व जिनवाणी की बात मानने, जप, तप, स्वाध्याय व ध्यान, साधना आराधना व भक्ति करने से शारीरिक व मानसिक रोग,शोक व संताप दूर होते है।
