

गुरु एवं गाय के बिना जीवन संभव नहीं
बीकानेर। रोड़ कानासर फांटा स्थित संत भावनाथ आश्रम गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर संत भावनाथ महाराज ने लोकदेवता बाबा रामदेवजी का पूजन व अभिषेक किया । आश्रम स्थित गौशाला में सामूहिक रूप से गाय का पूजन,गौ शाला की परिक्रमा की तथा गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाया गया। तत्पश्चात मास्टर जगदीश राजपुरोहित एवं एडवोकेट तुलछा शर्मा ने गुरुदेव चरणकमलों का गंगाजल से चरण पखारा,एडवोकेट कुलदीप शर्मा तथा प्रहलाद ओझा ’भैरुं’, ने गुरुदेव की आरती उतारी।बजरंग राजपुरोहित ने महाराज श्री को शॉल श्रीफल भेंट किया पंडित शुरेस महाराज व प्रहलाद ओझा ’भैरुं,ने गुरुवंदना प्रस्तुत की।
