Bikaner Bikaner District Rajasthan

काव्य-सरोज का लोकार्पण कल

काव्य-सरोज का लोकार्पण कल
बीकानेर। डॉ. नरसिंह बिनानी द्वारा लिखित पुस्तक “काव्य – सरोज“ (हिन्दी कविता संग्रह) का लोकार्पण कल रविवार को होगा । लोकार्पण कार्यक्रम के समन्वयक वरिष्ठ कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नवकिरण सृजन मंच एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मॉडर्न मार्केट स्थित बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सभागार में आयोजित होगा । प्रोफेसर डॉ.बिनानी के कविता संग्रह के इस लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी और वरिष्ठ कवि-कथाकार कमल रंगा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *