

चार सम्पर्क सड़कों का किया शिलान्यास
श्रीगंगानगर। विधायक जयदीप बिहाणी ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में चार सम्पर्क सड़कों का शिलान्यास किया। इन चार संपर्क सड़कों के निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत आएगी ।इन संपर्क सड़कों के बनने से धालेवाला , माहियांवाली और लट्ठांवाली के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। महियांवाली स्थित नवोदय विद्यालय परिसर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक जयदीप बिहाणी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क सड़कों के निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।जिन जिन सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य के प्रस्ताव मिले है उन्हें जल्द पूरा करवाया जाएगा। आगे भी जो प्रस्ताव मिलेंगे उन अमल किया जाएगा।महियांवाली पहूंचने पर ग्रामीणों की ओर से विधायक जयदीप बिहाणी का भावभीना स्वागत किया गया। शनिवार को धालेवाला से 4 एलएल तक,एनएच 62 से मुख्य गंगकैनाल, लट्ठांवाली से महियांवाली और महियांवाली में मैन बस स्टैंड तक सम्पर्क सड़कों का शिलान्यास हुआ।
