Bikaner Bikaner District Rajasthan

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई
बीकानेर। सुदर्शना नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में विराजित गणपति की प्रतिमा का पांच दिवसीय गणेश उत्सव के बाद गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूजा देवड़ा ने बताया कि विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ गणपति को विदाई दी। भावना जांगिड़ ने बताया कि श्रद्धालु गणपति प्रतिमा को लेकर देवीकुंड सागर तालाब पहुंचे, जहां श्रद्धा एवं भक्ति के साथ बप्पा का विसर्जन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *