

कैटरिंग एसोसिएशन का गठन
बीकानेर। बीकानेर कैटरिंग एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक शिव वैली स्थित लौटस बैक्वेट हॉल में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसहमति से मुकेश माथुर को अध्यक्ष व किशन लोहिया को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश माथुर ने सभी आगन्तुको व सदस्यों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, एवं बताया कि आगामी दिनां में सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके सुव्यवस्थित रूप से एसोसिएशन का विस्तार किया जाएगा। मंत्री किशन लोहिया ने इस अवसर को बीकानेर कैटरिंग जगत के लिए महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर राधेश्याम अग्रवाल, हेमन्त सिंघी, रामकिशन खुडिया, पप्पु जोशी, संजय जैन सांड, अनिल चाण्डक, भवानी राठी, रमेश चाण्डक, खडग सिंह, महावीर झाबक, नवीन कोचर, पानमल डागा, पदमाराम, कालु नाई, मनीष सेवग, दिलीप पारख, पवन, मनोज सहित कैटरिंग व्यवसायी बडी संख्या में शामिल हुवे।
