

डॉ. प्रजापत का काव्य संग्रह ‘भळै भरोसो भोर रो’ राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित
बीकानेर। रोटरी क्लब, बीकानेर की ओर से राज्य स्तरीय राजस्थानी साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें डॉ. गौरीशंकर प्रजापत के राजस्थानी कविता संग्रह ‘भळै भरोसो भोर रो’ का चयन 15 हजार रुपए के ‘बृज उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार’ के लिए किया गया है। डॉ. प्रजापत के कविता संग्रह ‘भळै भरोसो भोर रो’ को इससे पूर्व भी ‘पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सिरजण पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। एक ही कृति का राजस्थानी साहित्य के दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए चयनित होना संग्रह की उल्लेखनीय साहित्यिक उपलब्धि माना जा रहा है।
