

डॉ. बिनानी को लाइफटाइम अचीवमेंट व शिक्षक गौरव सम्मान
बीकानेर। डॉ. नरसिंह बिनानी को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड एवं शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल, नरसी ग्रुप एवं अन्य संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में दीपक अग्रवाल, डॉ. अखिल रंजन गर्ग, द्वारका प्रसाद पचीसिया, विपिन लड्ढा, राजेश चूरा एवं मधु खत्री ने डॉ. बिनानी का सम्मान किया। आयोजकों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य शिक्षा एवं समाज के लिए प्रेरणादायी है।
