

चिकित्सा सेवाओं के लिए डॉ. कपिल का अभिनंदन
बीकानेर। डॉ. एल.के. कपिल का अभिनंदन समारोह आयोजित कर उनकी चिकित्सा सेवाओं को प्रेरणादायक बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. बी.एल. खजोटिया ने कहा कि डॉ. कपिल एक समर्पित चिकित्सक हैं और सेवा के पर्याय हैं। श्योदास सिंह ने कहा कि डॉ. कपिल आमजन की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर अशफाक कादरी, राजाराम स्वर्णकार, डॉ. नासिर जैदी, डॉ. सुरेंद्र चोपड़ा, दिनेश मोदी, मंजूर अली चंदवानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
