Bikaner Bikaner District Jaipur Rajasthan

कोडमदेसर में भैरवजी का मेला 23 व 24 सितंबर को, तैयारियां अंतिम चरण में

कोडमदेसर में भैरवजी का मेला 23 व 24 सितंबर को, तैयारियां अंतिम चरण में
बीकानेर। बीकानेर से करीब 24 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र कोडमदेसर में भैरवजी का मेला 23 और 24 सितंबर को भरेगा। मेले में विभिन्न जाति-समुदायों के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। अनेक श्रद्धालु 23 सितंबर की शाम पैदल एवं विभिन्न वाहनों से कोडमदेसर के लिए रवाना होंगे। श्रद्धालु रात को कोडमदेसर में ठहरकर भैरवजी की स्तुति, वंदना एवं भक्ति करेंगे। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। विजय गहलोत ने बताया कि 23 सितंबर को भादवा सुदी द्वादशी के अवसर पर मेला शुरू होगा, जबकि 24 सितंबर, गुरुवार को मुख्य मेला परवान पर रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कोडमदेसर पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *