Bikaner Bikaner District India Rajasthan

नेमीनाथ के जीवन आदर्शों पर नाटक और बाबा रामदेवजी का भंडारा 16 को

भगवान नेमीनाथ के जीवन आदर्शों पर नाटक और बाबा रामदेवजी का भंडारा 16 को
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ की साध्वी श्री मुक्तांजना श्री आदि ठाणा पांच के सानिध्य में श्री सुगन जी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को सुबह नौ बजे नाहटा चौक के कुशल भवन में सुबह नौ बजे जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर प्रभु श्री नेमिनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव पर नाटिका मंचन किया जाएगा।
वहीं बड़ा बाजार के लोकदेवता बाबा रामदेवजी के लगभग 350 वर्ष प्राचीन मंदिर में रविवार को विशेष पूजा व आठवां विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा। शहर के विभिन्न मोहल्लों, गंगाशहर, भीनासर, सुजानदेसर, करमीसर, किसमीदेसर आदि के भक्त शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *